मुक्त व्यापार और पर्यावरण (Free trade and the environment)

उत्पादन के भूमंडलीकरण में हाल ही की प्रवृत्तियों और व्यापार तथा निवेश के मुक्त प्रवाह की सभी बाधाओं में अत्यधिक कमी का विश्व भर में बहुत से पर्यावरण समूहों द्वारा विरोध किया गया है। वे निम्नलिखित कारणों से भूमंडलीकरण को हानिकारक समझते हैं: 

पहला, मुक्त व्यापार को अधिक उत्पाद और आय के माध्यम के रूप में देखा जाता है, जिसका अर्थ है संसाधनों का अधिक क्षीणता और प्राकृतिक पर्यावरण का ह्रास।


दूसरा, अधिक मुक्त व्यापार, निवेश और उत्पादन का भूमंडलीकरण परिवहन कार्यों में वृद्धि करेगा और निम्नतर पर्यावरण मानकों या अधिक भंगुर प्राकृतिक पर्यावरण वाले देशों में पर्यावरण की दृष्टि से ह्रासमान उद्योगों के पुनः स्थान निर्धारण को प्रोत्साहित करेगा और इस प्रकार आगे अधिक पर्यावरण क्षति में योगदान करेगा। 

 
तीसरा, अधिक मुक्त विदेशी निवेश पर्यावरण की दृष्टि से अधिक मैत्रीपूर्ण प्रौद्योगिकियाँ विकसित करने के प्रोत्साहन को कम करता है। 


चौथा, मुक्त व्यापार का परिणाम अधिक बड़ा बाजार हथियाने के लिए औद्योगिक और कृषि सम्बन्धी पुनर्गठन हो सकता है। इसमें अधिक उत्पादनकारी इकाइयाँ हो सकती हैं, ऐसे कारखाने जो सौन्दर्यपरक दृष्टि अरूचिकर हैं और फार्म जो हैडगेरोज हटाते हैं तथा गहन कृषि तकनीकों का प्रयोग करते हैं। 

पाँचवाँ, मुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उसी तरीके में पर्यावरण की अनदेखी करते हैं जैसे घरेलू मुक्त बाजार पर्यावरण क्षति के उत्तरदायित्व निभाने में विफल रहते हैं। दूसरे शब्दों में व्यापार उदारीकरण से बाजार विफलता बढ़ने की संभावना होती है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.